वाह रे ! मंत्री साहब

RAFTAAR LIVE
0
मैंने सुना है पढ़ लिखकर हम देश के अच्छे नागरिक बनते है और उससे देश की तरक्की होती है ।
पर हमारे केंद्रीय विकास मंत्री जयराम नरेश जी का अनोखा वादा तो सुनिए जरा- "2013 तक सभी स्कूलों ने होंगे शौचालय "
वाह रे वाह ! पूरा उत्तरप्रदेश 2 लाख से अधिक शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है और मंत्री साहब शौचालय का वादा कर रहे है । अब भई मंत्री जी को कौन समझाए? कि बच्चे शौच करने नहीं स्कूल पढने जाते है । मंत्री जी अगर आपको याद न हो तो हम याद दिला दें कि UP में पिछले एक वर्ष से लगभग 78,000 शिक्षकों की भारती रुकी पड़ी हुई है । बेहतर होगा अगर आप थोड़ा सा ध्यान उस ओर भी दे दें । वरना सरकार तो बेरोजगारी भत्ता बाँट बाँट कर तारीफें पा लेती है पर वास्तव में जनता को बार बेरोजगारी भत्ता नहीं सिर्फ एक बार रोजगार चाहिए । इसलिए मंत्री साहब सिर्फ शौचालय मत खुलवाइये, थोडा ध्यान बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने में भी लगाइए ।
स्वाती गुप्ता
जय हिन्द
जय भारत

 Reply Forward
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)