क्रिकेट के बादशाह कहे जाने वाले सचिन और फिल्म जगत में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले अजय देवगन की मुलाक़ात जब हुयी तो उन्होंने एक अच्छा समय गुजारा । दरअसल अजय देवगन अपनी फिल्म "सन ऑफ़ सरदार" की शूटिंग महबूब स्टूडियो में कर रहे थे तभी वहां सचिन एक एड शूट के सिलसिले में पहुंचे जब सचिन को पता चला की अजय भी वहां पर शूटिंग कर रहे है तो सचिन ने फ़ौरन ही अजय से मिलने का प्लान बना लिया। सचिन ने ट्वीट करके अजय को एक अच्छा एक्टर बताते हुए उन्हें शुभकामनाये दी । वहीँ अजय ने ट्वीट करके सचिन से अपनी मुलाकात होने पर खुसी जाहिर की।
