लगता है एक लम्बे समय के बाद अक्षय कुमार को अपनी वो फिल्म मिल गयी जिसका झंडा लहरा कर उन्होंने बॉलीवुड में दुबारा अपनी एक सफल वापसी कर ली है. हाउसफुल-२ और राऊदी राठौर की बेहतरीन सफलता के बाद अक्की के उन आलोचकों के मुह बंद हों गए होंगे जो उन्हें घर बैठने की सलाह दे रहे थे । अक्षय के कैरीयर की यह पहली फिल्म है जिसने मात्र ३ दिनों में ५० करोड़ की कमाई कर दिखाई है, और अगर पहले सोमवार की कमाई देखि जाये तो दबंग और थ्री इडियट्स के बाद ये एक मात्र ऐसी फिल्म है जिसने सावधिक कमाई की है ।