नींद अधूरी है
09:31
0
मेरे ख़्वाबों का वो हिस्सा है तू जो न हो तो नींद अधूरी है!,
मेरा सरमाया, मेरी हसरतों का आशियाना है तू,
तू मेरा चाँद है......मेरी चांदनी भी तू,
मेरी हर ख्वाहिश की आरज़ू भी तू,
हर ख़ुशी में मौजूद है तू,
तू है......तो है जहां ये रोशन,
तू नहीं है तो कुछ भी नहीं है,
मेरे ख़्वाबों का वो हिस्सा है तू जो न हो तो नींद अधूरी है!
तेरी बांहों की पनाहों में अजब सा सुकूं है,
मेरी हर दुआ का हासिल है तू
तू हर मौसम का लुफ्त है......हर मौसम में बहार है तू,
मेरी मोहब्बत का एहसास भी तू,
मेरा मुकद्दर मेरी किस्मत है तू,
तू है तो जिंदगी है...... तुझसे हर सांस मेरी,
तू नहीं तो कुछ भी नहीं,
मेरे ख़्वाबों का वो हिस्सा है तू जो न हो तो नींद अधूरी है!
तेरी हर अदा पर मेरी ये ज़िन्दगी कुर्बान,
बेतहाशा ज़रूरी, बेशकीमती है तू,
मेरी हसरत है......मेरी इल्तिजा भी तू,
मेरे रुख पर छाया नूर भी तू,
जो खुद पर आया वो गुरूर भी तू,
तू है......तो है तो है ज़िन्दगी का जूनून,
तू नहीं तो कुछ भी नहीं है
मेरे ख़्वाबों का वो हिस्सा है तू जो न हो तो नींद अधूरी है!
लेखक- अतुल शर्मा
Tags
