आई टी एक्ट 66 अ के खिलाफ अनशन जारी

RAFTAAR LIVE
0

बिग बॉस प्रतिभागी और जानेमाने कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी और समाजसेवी आलोक दीक्षित ०८-१२ -२०१२ से जंतर –मंतर पर आई टी एक्ट धारा ६६ (अ) को ख़त्म किया जाए ताकि हमारी अभिव्यक्ति की आज़ादी सुरक्षित रहे ,की मांग को लेकर ६ दिन से अनशन पर बैठे हैं और अनशन अनिश्चित कालीन जारी है |
  असीम का कहना है की अगर आई.टी. एक्ट ६६ A  को ख़त्म नहीं किया गया तो वो अपनी लड़ाई मरते दम तक लड़ते रहेंगे और उन्होंने कहा है की और लोगो अपनी अभिव्यक्ति की आजादी को बचाए रखने के लिए आगे आना चाहिए |
  वहीँ उनके साथी और समाजसेवी अलोक दीक्षित का कहना है की आई.टी. एक्ट ६६ A, अभिव्यक्ति की आजादी १९  क़ानून का पूरी तरह हनन करता है इसलिए आई.टी. एक्ट ६६ A को पूरी तरह ख़त्म किया जाना चाहिए, और अलोक ने ये भी बताया की भ्रष्टाचार के खिलाफ चले आ रहे आन्दोलन में इन्टरनेट सोशल नेटवर्किंग साइट्स का बड़ा योगदान रहा है, कोई व्यक्ति फेसबुक या ट्विटर पर यह पोस्ट कर देता है की “सरकार का रवैया जनता के प्रति गैरजिम्मेदाराना है” तो किसी की भी शिकायत पर आपकी गिरफ्तारी बिना किसी जांच के हो सकती है उल्लेखनीय है जो पुर्णतः हमारी अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पाबंदी लगता है |
  असीम त्रिवेदी और आलोक दीक्षित ने जनता से अनुरोध किया है की वो भारी से भारी मात्र में उन्हें सहयोग देकर अपनी भविष्य की आज़ादी को सुरक्षित करें |

लेखक-आशीष शुक्ला  
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)