असीम के समर्थन में केजरीवाल

RAFTAAR LIVE
0


आईटी एक्ट की धारा 66 A खिलाफ़ कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी और एक्टिविस्ट आलोक दीक्षित के अनशन के सातवें दिन न केवल जंतर मंतर पर उन्हें समर्थन देने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती रही है बल्कि सेव योर वॉइस के साथ मिल कर आज कई अन्य संगठनों ने आईटी मिनिस्टर कपिल सिब्बल के घर का घेराव भी किया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी असीम के अनशन का समर्थन करते हुए, शनिवार को असीम के साथ जंतर मंतर पर हुंकार भरने की सहमति दे दी है।
असीम और आलोक की तबीयत लगातार गिरती जा रही है और ऐसे में डॉक्टर्स लगातार उनको अनशन तोड़ने की सलाह दे रहे हैं। आईटी एक्ट की धारा 66 के खिलाफ पिछले सात दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हडताल पर बैठे कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी और एक्टिविस्ट आलोक त्रिवेदी ने कल आठवें दिन 15 दिसम्बर को 11 बजे अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की है. अनशन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल समाप्त करवाएंगे.
अरविन्द केजरीवाल ने कार्टूनिस्ट असीम और आलोक के अनशन को अपना समर्थन देते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का हनन करने वाले इस कानून को समाप्त करने के लिए एकसाथ मिलकर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जायेगा. देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों के दौरे किये जायेंगे और लोगों को धारा66 A के खिलाफ चल रहे इस अभियान में जोड़ा जायेगा.
कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने कहा है की आईटी एक्ट की धारा 66 A खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी. बोलने की आज़ादी को बचाए रखने के लिए देश भर में घूम-घूम कर इस एक्ट का  विरोध करेंगे और लोगों को सेव योर वाइस की मुहीम से जोड़ेंगे.
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)