क्या कभी सुधरेगी ये दिल्ली ?

RAFTAAR LIVE
0

         दिल्ली में फिर एक बार अपराध कि नंगी तस्वीर सामने आयी है घटना दिल्ली के लाजपत नगर कि है जहाँ एक लड़की के घर में घुसकर एक लड़के ने रेप करने कि कोशिश कि और जब वो अपने इस कुकृत्य में कामयाब न हो सका तो उसने लड़की के मुह में लोहे कि राड डाल दी जिससे लड़की के गले का वोकल कार्ड ज़ख़्मी हो गया, लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर उस पर रेप, हत्या कि कोशिश आदि का केस दर्ज किया है, बताया जा रहा है कि लड़का लड़की के मोहल्ले का ही है जो मंगलवार शाम लड़की के घर किसी वसूली के इरादे से गया था मगर उसकी नियत बिगड़ते देर न लगी और उसने इस कुकृत्य को अंजाम दे डाला |
         सवाल तो ये उठता है कि बहादुर लड़की कि मौत के इतने दिनों बाद भी दिल्ली कि क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि वो आज भी दिल्ली कि महिलाओं को पूरी तरह सुरक्षा का आश्वासन देने में भी समर्थ नहीं है और ऐसी परिस्थितियों को देखकर तो यही लगता है कि आज भी अपराधियों के दिलो में क़ानून का कोई खौफ नहीं है जिसके चलते वो किसी भी तरह के कुकृत्य को करने से पहले एक बार भी नहीं घबराते हैं और ऐसी परिस्थितियोको देखकर मन में सिर्फ एक ही सवाल उठता है कि क्या कभी सुधरेगी ये दिल्ली ?
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)