कहीं छुपी ना रह जाये योग्यता

RAFTAAR LIVE
0

योग्यता एक एक ऐसा गुण हैं जो कभी किसी के पास जाति, धर्म, उम्र, परिस्थिति या जगह देखकर नहीं आता है, योग्यता तो तो एक फूल के सामान है जो किसी भेद-भाव के बिना कहीं भी अपने पैर जमा लेती है और अपनी मेहेक से सारा वातावरण महका देता है, मगर जिस फूल की देखभाल न की जाये वो लंबे समय तक अपनी मेहेक को बरकरार नहीं रख पाता है, उसी तरह योग्यता को अगर सही दिशा न मिले तो वो सीमाओं की बाध्यता को नहीं तोड़ पाता है |

  अक्सर देखा गया है की कुछ बच्चों में भरपूर योग्यता होने के बावजूद वो दुनिया के सामने नहीं आ पाते हैं और उनकी बेहतरीन योग्यता को सही दर्ज़ा नहीं मिल पाता है, उन बच्चों के सामने आने के कई कारण हो सकते जैसे की उनका परिवेश उनकी सहायता न कर पाता हो, उनका शर्मीला स्वभाव और संसाधनों की कमी आदि की वजह की वजह से भी वो दुनिया के सामने अपनी योग्यता को नहीं दिखा पाते हैं |

  देश के बड़े-बड़े शहरों में तो के बच्चों के पास कई मौके होते हैं की वो खुद की योग्यता को दुनिया के सामने ला सकें, पर छोटे शहरों के बच्चों के सामने ऐसी मौकों की कमी बनी रहती है और उन्ही की इस छुपी हुई योग्यता को दुनिया के सामने लाने के लिये हमारी “रफ़्तार लाइव” की टीम ने  जल्द ही एक प्रतियोगिता का आयोजन करने का फैसला किया है, जिसके अंतर्गत हम देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों को साथ लेकर बच्चों की लेखन, चित्रकारी और फोटोग्राफी की योग्यता को समाज के सामने लाना चाहते है | हम चाहेंगे की आप हमारी इस कोशिश से जुड़े और छुपी हुई योग्यताओं को दुनिया के सामने लाने में हामारी सहायता करें |

ज्यादा जानकारी के लिये आप हमे हमारी जी-मेल  raftaarlive@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं |
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)