कटरीना कैफ की इमेज बॉलिवुड में एक नाज़ुक सी
हेरोइन की है पर अब वो इस इमेज से तंग आ गयी है और सबसे कह रही है कि वह ऐक्शन फिल्में करना
चाहती हैं। फिलहाल उनकी झोली में आमिर खान के अपोजिट 'धूम 3' और रितिक
रोशन के अपोजिट 'बैंग बैंग' हैं। इन दोनों
ही फिल्मों में कैट की दिली इच्छा पूरी होने वाली है। दोनों फिल्मों में
उन्हें ऐक्शन सीन करने का चांस जो मिलने वाला है। जानकारों की अगर मानें, तो 'धूम
3' और 'बैंग बैंग' दोनों फिल्मों
में हार्ड कोर स्टंट करके कैट सबको हैरान कर देने वाली हैं। कटरीना की ये ख्वाहिश
तो बस पूरी ही होने वाली है |
जब कैट से इस बारे में एक समाचार पत्र
ने बात करी , तो उन्होंने बताया, 'रितिक के अपोजिट
मेरी फिल्म 'बैंग बैंग' हॉलिवुड फिल्म 'नाइट
ऐंड डे' से इंस्पायर्ड है। फिल्म की स्टोरी को इंडियन ऑडियंस के मुताबिक
बनाया गया
है। यह एक ऐक्शन कॉमेडी फिल्म है। मैंने इस तरह की फिल्म पहले कभी नहीं की है। इस
फिल्म में रोमांस है, तो ट्विस्ट भी हैं।' वैसे,
इन
दिनों कटरीना स्विट्जरलैंड में आमिर के साथ 'धूम 3' की
शूटिंग में बिजी हैं। बकौल कैट, 'हम यहां
(स्विट्जरलैंड में) शूटिंग कर रहे हैं। अभी काफी शूटिंग बाकी है, लेकिन
पूरी टीम तेजी से काम करने में बिजी है। फिल्म में मेरा रोल बेहद
ग्लैमरस और बोल्ड है। आमिर के साथ काम करके बहुत मजा आ रहा है। वाकई वह
बेहतरीन ऐक्टर हैं और मुझे काफी सपोर्ट भी करते हैं।' चलिए कैट हम तो
बस यही चाहते है की जो रोल आप चाहे वो आपको मिले |
लेखक-आरती विमल
