16 दिसंबर को हुए गैंग रेप के एक आरोपी विनय शर्मा
ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में अर्जी दाखिल कर जेल के अंदर दूध के साथ पौषक तत्वों से
भरपूर भोजन के साथ- न्यूज पेपर उपलब्ध कराने की मांग की और आरोपी विनय शर्मा के
वकील ने अदालत में दलील थी कि उनके मुवक्किल ने इंडियन एयरफोर्स में क्लर्क के लिए
आवेदन किया था उनके मुवक्किल की 7 अप्रैल को लिखित परीक्षा होनी है जिसकी
तैयारी के लिये उसे पोष्टिक भोजन और पढ़ने के लिये न्यूज़-पेपर उपलब्ध कराया जाये |
मामले की सुनवाई कर रहे फास्ट ट्रैक कोर्ट के अडिशनल सेशन जज योगेश खन्ना की अदालत
ने जेल में आरोपी को जेल में सही भोजन और न्यूज पेपर उपलब्ध कराने के निर्देश के
साथ अर्जी जेल प्रशासन को भेजने का आदेश दिया है, हाल ही में विनय ने जेल में
परीक्षा की तैयारी के लिए ट्यूटर भी उपलब्ध कराने की मांग की थी। अदालत के निर्देश
पर जेल प्रशासन ने आरोपी को जेल में गाइड करने के लिए ट्यूटर उपलब्ध करा दिया था |
16
दिसंबर
को हुए जघन्य अपराध के आरोपी को जहाँ देश दुनिया सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिये
कवायद कर रहा है वहीँ आरोपी विनय शर्मा अपना भविष्य सवारने की कवायद में जूता हुआ
है जिससे साफ़ साबित हो जाता की उसे अपने द्वारा किये अपराध का तनिक भी पश्चाताप
नहीं है, दूसरी तरफ जहाँ जेल में कैदियों को खाना सिर्फ जीवनयापन करने के लिये
दिया जाता है वहाँ इस तरह की मांग को पूरा करना कितना सही है | अगर एक बार मान भी
लिया जाये कि आरोपी विनय एयरफोर्स की परीक्षा में पास भी हो जाता है तो क्या वो ये
नौकरी कर पायेगा, ऐसी अवस्था में तो उसकी मांगे निराधार ही हैं |
अगर सरकार इस तरह की बेतुकी मांगो को मानेगी तो वह दिन दूर नहीं जब अच्छा खाना
और न्यूज़-पेपर पाने के लिये हर कोई जघन्य अपराध को अंजाम देने लगेगा |