पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी अब फेसबुक पर आ गये है | ८१ साल के कलाम अपने फेसबुक पेज पर देश के विकास से जुड़े अपने विचारों और विभिन्न लोगों से बातचीत के बारे में लिखेंगे | कलाम इससे पहले वीडियो शेयरिंग वेबसाईट युटयूब से भी जुड़े चुके है |वह फेसबुक पर बराबर अपडेट देते रहेंगे और देश को २०२० तक विकसित बनाने के बारे में विचारों को रखते रहेंगे | कलाम के फेसबुक पेज का नाम -'बिलियन बीट्स' भी मिशन की तरह ही खास है | यह एक तरह से उनके ई- पेपर मुहीम का ही विस्तार है | ई -पेपर मुहीम उन्होंने जुलाई २००७ में राष्ट्रपति पद हटते ही शुरू कर ली थी | बिलियन बीट्स ई -पेपर के एडिटर और कलाम के एडवाइजर वी. पोनराज के मुताबिक़ ,कलाम रोजाना www.facebook/kalambillion- beats पर अपनी बात शेयर करेंगे | अपनी पहली पोस्ट में कलाम ने ८ जुलाई को पुदुचेरी में मैडम मैडलीन ने पिछले पचास बरसों में हजारों जिन्दंगीयों को बचाया है | जब मै उनसे मिला तो मदर टेरेसा जैसा सेवा भाव दिखाई देता है |
