दारा सिंह जिन्होंने रामायण में हनुमान का यादगार किरदार निभाकर सभी के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी, और जिन्हें सारा देश रुस्तम-ए-हिंद के नाम से भी जानता है उस महानआत्मा का आज सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके घर पे देहांत हो गया, वे ८४ वर्ष के थे, ७ जुलाई को उन्हें दिल का दौरा पड़ने के सम्बन्ध में लीलावती बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनके सुधार की खबरे कभी नहीं आयीं और बुधवार को जब डॉक्टरों ने उनके न बचने की खबर को पुख्ता किया तोह उन्हें अंतिम पलों के लिए वापस घर ले आया गया ।
दारा सिंह का पुरा नाम दारा सिंह रंधावा था इनका जन्म १९ सितम्बर सन १९२८ को पंजाब में हुआ था, वे अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान थे वो १९५९ में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्जे गार्दियांको को हराकर कॉमनवेल्थ में विश्व चैम्पियन बने, फिर बाद में अमेरिका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज़ को हराकर फ्रीस्टाइल कुश्ती में विश्व विजेता बने ।
उन्हें खासा प्रसिद्धी रामायण के हनुमान के किरदार से मिली. दारा सिंह ने लगभग १४२ फिल्मो में काम किया तथा बतौर निर्देशक ५ फिल्मे और एक फिल्म में अपने लेखन की भी कला दिखाई ।इस महाबली की कमी को तो कोई पूरा नहीं कर सकता मगर इतिहास में सदैव उनका नाम बड़े ही आदर एवं सम्मान के साथ लिया जायेगा ।
