नहीं याद करेंगे तुम्हे उस दिन के बाद

RAFTAAR LIVE
0
मान लो मेरे दिल की शर्तें
नहीं याद करेंगे तुम्हे उस दिन के बाद

चांदनी से कह दो मुस्कुराना छोड़ दे ,
कह दो चाँद से न निकले आज के बाद
सिर्फ हो हर दिन अमावास की रात ,
खुदा कसम नहीं याद करेंगे तुम्हे उस दिन के बाद

बादलों से कह दो उमड़ना छोड़ दें ,
कशमकश में वो गरजना छोड़ दे
हो हर दिन सूरज कि झुलसती हुई आग ,
खुदा कसम नहीं याद करेंगे तुम्हे उस दिन के बाद

फूलों से कहो ये महकना छोड़ दे ,
तारों से कहो ये चमकना छोड़ दे
बस हों हर तरफ सूनसान जज्बात ,
खुदा कसम नहीं याद करेंगे तुम्हे उस दिन के बाद

स्वाती गुप्ता
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)