एक कार्टूनिस्ट का वारंट लेकर गुरुवार को जैसे ही महाराष्ट्र की पुलिस शुक्लागंज नगर के ऋषि नगर मोहल्ले पहुची वहां हड़कंप मच गया | मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स के पुलिस असिस्टेंट इन्स्पेक्टर संजय पाटिल ने बताया की शुक्लागंज ऋषि नगर के रहने वाले असीम त्रिवेदी ने मुंबई के एम्एम् आरडी मैदान में बीते महीने अन्ना हजारेपर मुंबई की रैली के दौरान भद्दे और गंदे कार्टून बनाए थे | जिस पर मुंबई हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी | जिस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है |जिसे लेकर वह अपनी टीम के साथ शुक्लागंज आये हैं |उन्होंने असीम त्रिवेदी के पिता अशोक त्रिवेदी ने गंगाघाट थाने में महाराष्ट्र पुलिस को बताया की उंनका बेटा इन दिनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में रह रहा है |उन्होंने अपने कार्टूनिस्ट बेटे को फोन पर सुचना दी|
