एक बार फिर सरकार ने साबित कर दिया कि मासूम जनता को वो जब तक निगल नहीं जायेगी, तब तक उसका पेट नहीं भरेगा । एक तरफ वो आम जनता पर अपना जोर दिखाती नजर आई । वही दूसरी ओर वो अपने ही विपक्षी भाइयों के आगे किसी भी तरह कि ताकत आजमा न पाई ।
अरविन्द केजरीवाल आज सरकार पर उत्पीडन का आरोप लगाकर अपनी गिरफ्तारी देते नजर आये, अगर उनके सभी आरोपों पर विश्वास किया जाए तो इससे साफ़ जाहिर है कि सरकार को बड़े-बड़े भ्रस्टाचारी ए रजा, और कनीमोझी जैसे लोग सालों तक नजर नहीं आते । आखिर नजर आये भी कैसे - आखिर चोर चोर मौसेरे भाई। कोयेला आवंटन के बाद तो कुछ ऐसा ही लगता है । हाँ लेकिन सरकार को भ्रस्टाचार और अपने ही हक़ के लिए लडती जनता जरूर उसकी गद्दी पर सेंध लगाती नजर आई होगी । तभी तो सरकार अपना हर वो पासा फेंक रही है जिससे उसकी कुर्सी बची रहे ।
पर मनमोहन जी कोई ऐसा पासा जल्द ही फेकिये जिससे संसद का हंगामा शांत हो जाए वरना आपकी लाचारगी कही आपके विपक्षी भाइयों के आगे उनकी कुर्सी की सीड़ी न साबित हो जाये । वैसे हमारे पैसे पर अब सांसदों को कुर्सी के नाम पर हंगामा करके जो हलुआ पूड़ी खाने मिल रही न वो पूरा देश देख रहा है । इसका अंजाम जनता आपको २०१४ से पहले ही दिखाने की पूरी कोशिश करेगी ।
धन्यवाद
स्वाती गुप्ता