इससे पहले भी दोनों कलाकारों ने कई बार अलग तरह
के किरदार निभायें जिनमे उन्हें कभी तो पसंद किया गया मगर कभी सिरे से नकार भी
दिया गया है, मगर फिर भी इन दोनों कलाकारों ने अलग तरह के किरदारों को निभाना नहीं
छोड़ा और लगातार ऐसे किरदारों को निभाया और सफलता भी पायी है और आज फिर वो एक अलग
तरह की भूमिका में दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत हैं |
फिर एक बार दोनों ही कलाकारों के लिए बड़ी चुनौती
सामने है और अब देखने वाली बात ये होगी कि जिस तरह आज के समय में सफलता का आकलन
कमाई के ग्राफ को देखकर किया जाता है वहाँ ये फिल्मे बॉक्स-ऑफिस पर कितना पैसा
बटोरती हैं और क्या दर्शक इन्हें पसंद करता है या फिर अभी भी दर्शको की सुई मसाला
फिल्मो पर ही अटकी हुई है |
लेखक-वैभव सिन्हा

