चेन्नई। चेन्नई में हो
रही आईपीएल सीजन 6 की नीलामी खत्म
हो गई। नीलामी में कुल 108 खिलाड़ियों में
से सिर्फ 37 खिलाड़ी ही
बिके। जिनमें सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑल राउंडर ग्लेन
मैक्सवेल। मैक्सवेल को मुंबई ने 5 करोड़ तीस लाख रुपये में खरीदा। वहीं भारतीय खिलाड़ियों
में अभिषेक नायर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।
इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया
के खिलाड़ी छाए रहे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट से संन्यास ले चुके
रिकी पोंटिंग और मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क को आईपीएल के बाजार ने बराबर का भाव
दिया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके पोंटिंग अब सचिन तेंदुलकर की टीम में
खेलेंगे।मुंबई इंडियंस ने रिकी पोटिंग को 2 करोड़ 12 लाख रुपये में खरीदा। वहीं
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क को पुणे की टीम ने खरीदा। माइकल क्लार्क को
पुणे ने 4 लाख डॉलर यानी 2 करोड़ 12 रुपये में ही खरीदा।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने
गेंदबाज आर पी सिंह को खरीदा है। आर पी सिंह को भी पोटिंग के बराबर कीमत मिली है।
आर पी सिंह को रॉयल चैलेंजर्स ने 2 करोड़ 12 लाख रुपये में खरीदा। दिल्ली की टीम
ने नए सत्र के लिए बोथा को 2 करोड़ 3 लाख रुपये में खरीदा है।
आीपीएल 2013 के नीलामी
में आरपी सिंह, जयदेव उनादकट और अभिषेक नायर की सबसे ज्यादा धूम रही।
उम्मीद के मुताबिक आर पी और नायर पर टीमों ने ऊंची बोली लगाई। जिसके चलते इन दोनों
खिलाड़ियों को फायदा हुआ। इस नीलामी में नायर सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने।
मुंबई के युवा बल्लेबाज
अभिषेक नायर को पुणे वॉरियर्स ने 3 करोड़ 58 लाख में खरीदा। आईपीएल के पहले तीन
सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नायर पिछले सीजन किंग्स 11 पंजाब के लिए
खेले थे। नायर इस सीजन रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त फॉर्म में थे। नायर ने रणजी ट्रॉफी
में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 11 मैच में 96 की औसत से 966 रन बनाए और इस सीजन के
दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे।
इससे पहले आर पी सिंह को
लेकर शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कांटे की बोली
लगी। लेकिन निर्णायक मौके पर हैदराबाद की सनराइजर्स भी बोली में शामिल हुई जिसके
चलते आर पी को फायदा हुआ।
आखिरकार बैंगलोर रॉयल
चैलेंजर्स ने आर पी सिंह को लेकर बाजी मारी, आर पी सिंह का
कीमत लगी 2.12 करोड़ रुपये। आर पी सिंह पर लगी ऐसी कीमत को लेकर कई लोगों को हैरत
हुई आखिरकार आर पी सिंह ने 1 साल से कोई बड़ा मुकाबला नहीं खेला है लेकिन आर पी की
इस कीमत के पीछे उनका वर्तमान नहीं पिछला आईपीएल रिकॉर्ड है।
आर पी सिंह ने 67 आईपीएल
मैच में 74 विकेट के साथ आईपीएल के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज है। फिलहाल वो बीसीसीआई
कॉरपोरेट ट्रॉफी में खेल कर अपनी मैच फिटनेस साबित करने में लगे हुए हैं।
आर पी के अलावा एक और
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट को फायदा हुआ। सौराष्ट्र को इस सीजन रणजी
ट्रॉफी फाइनल तक पहुंचने में इस खिलाड़ी ने अहम रोल निभाया और 11 मैचों में 20
विकेट हासिल किया। उनाडकट को रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर ने 2 करोड़ 80 लाख में खरीदा।
अजय शुक्ला
रफ़्तार लाइव
